Home latest सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के वार्ड नंबर 19 में स्थित ऐतिहासिक स्थल रामसनेही समुदाय के रामद्वारा में राम भक्तों द्वारा मंगलवार रात्रि को संगीतमय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। क्षारबाग स्थित ऐतिहासिक रामद्वारा में कार्यक्रम की शुरुआत रामधनु से हुई।इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण,हनुमान अष्ठक, श्री राम स्तुति का सामुहिक पठन किया गया। रामद्वारे में संध्याकालीन आरती के समय से ही भक्तों का जमावड़ा होने लगा। सायंकाल राम भक्तों द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई। रात्रि को राम भक्तों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

संगीतमय हनुमान चालीसा व राम नाम कीर्तन पर राम भक्त झूम उठे। भक्तों द्वारा जय श्री राम के जयकारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। भगवान राम के भजनों पर राम भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर भगवान को भोग लगाकर उपस्थित सभी भक्तों को प्रसादी वितरण की गई। लगभग 30 वर्षों बाद पुन रामद्वारे में सायंकाल आरती व राम नाम कीर्तन से रामद्वारे में पुनः रौनक लौटने लगी है। सामूहिक हनुमान चालीसा के इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version