Home latest कावड़ यात्रा निकाली, किया जलाभिषेक

कावड़ यात्रा निकाली, किया जलाभिषेक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में सावन मास की प्रदोष के अवसर पर कावड़ियों ने नैनवा रोड स्थित महादेव मंदिर से भोलेनाथ की कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत महादेव मंदिर से वैदिक मंत्रोचार के साथ जल कलशो की पूजा अर्चना के साथ हुई। कावड़ यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कावडियो ने पवित्र जल लेकर शिव मंदिर से रवाना होकर सरदार सिंह सर्किल, ककोड गेट, न्यू मार्केट, रघुनाथ मंदिर, सदर बाजार, कटलागेट, सिंह द्वार, बाबा हाउस, राजकुमारों की बारी, कुमावतो का मोहल्ला होते हुए भूतेश्वर गेट स्थित महादेव मंदिर पहुंची।

कावड़ यात्रा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचने पर भक्तों ने भोलेनाथ को बिलपत्र चढ़ा, जलाभिषेक कर हर हर महादेव के जयधोष से मंदिर को गुंजायमान कर दिया।कावड़ यात्रा में कई महिलाऐं डी जे की धुन पर महादेव के भजनों पर नाचते गाते चल रही थी। कई श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। विभिन्न धार्मिक संगठनो राम रघुनाथ मंदिर जल समिति, गीता सत्संग मंडल द्वारा कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा में शामिल भक्तों को शीतल जलपान करवाया ।

पहली बार शहर में कावड़ यात्रा निकालने पर बाजार में आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने कावड़ यात्रा को निहारा। कावड़ यात्रा में पुरुषों से ज्यादा महिला कावड़िया शामिल रही जला अभिषेक के बाद भोलेनाथ की आरती की गई। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कावड़ यात्रा में महिला मंडल धार्मिक संगठनों व सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version