Home latest  सांभरलेक मुख्य डाकघर में घंटों बिजली गुल

 सांभरलेक मुख्य डाकघर में घंटों बिजली गुल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

लोकेशन:-सांभरलेक, जयपुर

:- परेशान हो रहे दूरदराज से आये उपभोक्ता,
:- बिना सूचना कट रही बिजली से जनता बेहाल,
मुख्य डाकघर में नहीं कोई बैकअप व्यवस्था 

रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
सांभरलेक कस्बे में आमजन एक बार फिर बिजली व्यवस्था की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। कस्बे के मुख्य डाकघर में आज सुबह करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे आधार संबंधी कार्यों सहित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पंचायत समिति सांभर में खंडेल पंचायत की जरूरी नरेगा का ट्रेनिंग मीटिंग चल रहे थे बिजली बंद के कारण मीटिंग बीच में बंद होने की नौबत आ गया।
गंभीर बात यह है कि बिजली कटौती की न तो कोई पूर्व सूचना दी गई, और न ही विभागीय अधिकारी फोन उठाकर जवाब देने को तैयार हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। जनता ने आक्रोश जाहिर की ऐसा बिजली बोर्ड अपना मनमानी करते रहेंगे तो सांभर की जनता धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहेंगे।
डाकघर में मौजूद लोग, जिनमें कई दूर-दराज़ से आए उपभोक्ता भी शामिल हैं, करीब तीन घंटे से केवल बिजली के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
डाकघर में न तो जनरेटर है, न इनवर्टर, जिससे कार्य पूर्ण रूप से बाधित है। कर्मचारी भी खुद को “निठल्ला” महसूस कर रहे हैं क्योंकि बिना बिजली के कोई सिस्टम चालू नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी अहम सरकारी सेवा में बैकअप व्यवस्था क्यों नहीं है?
बिजली विभाग की लापरवाही और डाक विभाग की अव्यवस्था के कारण आम नागरिकों को आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version