Home education कुंवारिया में स्कूली छात्रों की विशाल तिरंगा रैली

कुंवारिया में स्कूली छात्रों की विशाल तिरंगा रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

राजसमंद, (गौतमशर्मा)हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे में स्कूली छात्र-छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर विशाल तिरंगा रैली निकाली।

रैली का शुभारंभ स्कूल परिसर से हुआ, जो नीलकंठ महादेव मंदिर, मुख्य मार्ग, और सदर बाजार से होते हुए कीरो का मोहल्ला, अस्पताल परिसर, चारभुजा मंदिर मार्ग और रावली पोल मार्ग से गुजरी।

छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा थामे “जय जवान जय किसान”, “भारत माता की जय”, और “जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधी जी का नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

विशिष्ट उपस्थितियाँ

इस रैली में उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर सबसे आगे हाथ में तिरंगा लेकर चल रही थीं और आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील कर रही थीं।
इसके साथ ही समाजसेवी भंवरलाल गुर्जर, विनोद तातेड़, जवाहरलाल जाट, पवन सोनी, पूर्व सरपंच यशोदा पोरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान पुलिस जाप्ता मुस्तैद रहा, जिससे रैली शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version