Home latest सांभर में दिव्यांग शिविर में उमड़ा जनसैलाब

सांभर में दिव्यांग शिविर में उमड़ा जनसैलाब

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभरलेक। (रिपोर्ट: डब्लू  गोस्वामी)
जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी के निर्देशन और भारत सरकार की पहल पर, उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल के नेतृत्व में सांभर पंचायत समिति में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शिविर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर विकास अधिकारी भागीरथ मल मीणा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जितेंद्र कुमार सेठी, सामाजिक न्याय के सुरक्षा अधिकारी कैलाश चौधरी, महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने अपनी अहम सेवाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version