लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आमजन को किया जागरूक, ली नशा न करने की शपथ
राजसमन्द।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर के आदेशानुसार नशा मुक्ति भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर अगस्त माह भर चल रहे फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, केरोट में छात्रों द्वारा रैली का आयोजन किया गया।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर “सबको स्वस्थ रहना है, तंबाकू और नशे से दूर रहना है” जैसे नारे लगाते हुए रावला चौक, गुर्जर मोहल्ला, भेरूजी मंदिर, भीलवाड़ी, राजपूत मोहल्ला और मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची।
प्रधानाध्यापक विनोद आचार्य ने छात्रों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी। रैली का संचालन प्रभारी उमाशंकर पालीवाल ने किया।
इस अवसर पर विष्णु सिंह देवड़ा, उम्मेंद सिंह, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, कमलेंद्र सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, दूल्हे सिंह, गोपीलाल गुर्जर, नारायण गुर्जर, किशन भील, बाबूलाल सालवी, लक्ष्मण सालवी, कालू लाल भील, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में लीना नाहर मैडम ने सभी को नशा न करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
