लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत, किशनगढ़ रेनवाल
रेनवाल। रेनवाल पुलिस थाने में नवनियुक्त प्रथम महिला थानाधिकारी नरेश कंवर का भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने थानाधिकारी नरेश कंवर को फूलों की माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नरेश कंवर ने महिला कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि थाने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर वे निःसंकोच उन्हें बताएं, उसका निष्पक्ष समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ममता आशीवाल के साथ जानकी शर्मा, कल्पना कुमावत, ललिता कुमावत, संजू कुमावत और सुमन कुमावत सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।