Home latest राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम भुवनेश्वर रवाना

राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम भुवनेश्वर रवाना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की बालक एवं बालिका टीम नागौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 मई 2026 से 29 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अब्दुल राशिद एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिछपाल जाखड़ ने बताया कि राजस्थान की दोनों टीमें प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के उद्देश्य से रवाना हुई हैं।

बालक वर्ग टीम

राजस्थान बालक टीम में आयुष, मोहम्मद रजा, लक्ष्मण, कुलदीप, रौनक देवड़ा, पृथ्वीराज, रित्विक जाखड़, तनवीर पठान, दुष्यंत, महावीर, दिव्यांशु, पंकज विश्नोई, अमित, पवन कच्छावा, अरविंद, जगदीप, दीपक एवं रवींद्र शामिल हैं। टीम के कोच उदय सिंह होंगे।

बालिका वर्ग टीम

बालिका वर्ग में अंजू, कृष्णा, सोनू, प्रियंका, करिश्मा, आरती, हेमानी चौधरी, चेतना, देविका, प्रियंका रावत, दिया, वर्षा, सीमा कच्छावा, कांता, भाग्य लक्ष्मी सांखला, काजू एवं दीपिका को टीम में स्थान दिया गया है। टीम की कोच हरेंद्र चौधरी रहेंगी।

राजस्थान टीम को नागौर रेलवे स्टेशन पर जिला सॉफ्टबॉल संघ के मुख्य संरक्षक घनश्याम सदावत, जिला अध्यक्ष अब्दुल राशिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिछपाल जाखड़, जिला कोषाध्यक्ष राममूर्ति छापरवाल, संयुक्त सचिव सुनील चौधरी सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करने की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version