लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। पादूकलां कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में जनगणना कार्य शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार शिक्षक दल भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच घर-घर पहुंचकर परिवारों से आवश्यक जानकारियां जुटाने में जुटा हुआ है। प्रगणक जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़े दर्ज कर रहे हैं।
जनगणना सुपरवाइजर मनोहर सिंह एवं धनाराम ने बताया कि वर्तमान में मकानों की गणना, परिवार मुखिया का नाम दर्ज करने तथा मकानों को क्रमांक संख्या देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
प्रेम कुमार रियांबड़ी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी दीपक कुमार ने जनगणना कार्य का निरीक्षण कर कार्मिकों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पर्यवेक्षक मनोहर सिंह, धनाराम तथा प्रगणक जयप्रकाश शर्मा, सुशील कुमार बेड़ा, रघुवीर सेन, जयसिंह राठौड़, दीनाराम पाराशरिया, दिनेश वैष्णव, मूलचंद, रामनिवास खंदोलिया, सुनिल सेठी, स्नेह शर्मा, बलदेव, नोरत राम बेड़ा, गोपीराम माकड़ एवं रिजर्व प्रगणक जगदीशराम सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।