Home latest राज्यपाल  बागडे के सानिध्य में ‘एट होम’ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री...

राज्यपाल  बागडे के सानिध्य में ‘एट होम’ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री रहे मौजूद

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
*राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में राजभवन में ‘एट होम’

जयपुर, । राजभवन में 15 अगस्त, शुक्रवार सायं एट होम का आयोजन हुआ। राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में आयोजित हुए एट होम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए।

राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। एट होम में विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपतिगण, समाजसेवी, व्यापारी स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए लोग ,मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version