Home latest स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में झण्डारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में झण्डारोहण किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल ने राजभवन में खेजड़ी का पौधा लगाया

झण्डारोहण कर राष्ट्र की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान

जयपुर,  – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में झण्डारोहण किया, जिसके बाद आरएसी गारद ने उन्हें सलामी दी।


विद्यार्थियों को सम्मानित किया

राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तकें और मिठाई प्रदान की। उन्होंने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।


‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

राज्यपाल ने खेजड़ी का पौधा लगाते हुए कहा कि यह मरुस्थल की जलवायु के लिए सर्वथा अनुकूल और सम्पन्नता का प्रतीक है।


कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version