Home latest कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण कर शहीदों के आदर्शों पर चलने...

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण कर शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पाली में गरिमामय माहौल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

पाली,   – जिलेभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और गरिमामय माहौल के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान हुआ और परेड का निरीक्षण किया।


कैबिनेट मंत्री का संबोधन

मंत्री कुमावत ने कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश-प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है और आज देश मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है।


राज्यपाल का संदेश और सम्मान समारोह

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। मंत्री कुमावत ने वीरांगनाओं, लोकतंत्र सेनानियों और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त 64 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही कैप्टन ऋषिराज सिंह के परिवार, 5 भूतपूर्व सैनिकों और 5 लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।


परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता

आरएसी बटालियन, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट, पीटी और व्यायाम का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर प्रस्तुति देकर जागरूकता का संदेश भी दिया।


जिला कलेक्टर के ध्वजारोहण और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि

मुख्य समारोह से पहले जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने अपने निवास, जिला कलेक्ट्रेट, नगर विकास न्यास कार्यालय और डिस्ट्रिक्ट क्लब में ध्वजारोहण किया।
कैबिनेट मंत्री कुमावत और जिला कलेक्टर ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


समारोह में मौजूद रहे

समारोह में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना, पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, प्रशिक्षु IAS बिरजू गोपाल, प्रशिक्षु IPS उषा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन चंद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गजेन्द्र राठौड़ सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी, विद्यार्थी और आमजन उपस्थित रहे।
मंच संचालन अमित कुमार और आशा मूंदड़ा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version