लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की महिला संवर्ग संगोष्ठी संपन्न
किशनगढ़ रेनवाल। रिपोर्ट – नवीन कुमावत
राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़ रेनवाल में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा द्वारा महिला संवर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस संगोष्ठी के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता मीनाक्षी शर्मा ने रानी अब्बक्का के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रानी अब्बक्का भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं।”
संगोष्ठी का आयोजन संघ की महिला मंत्री पुष्पा प्रजापत की अध्यक्षता, जिला पर्यवेक्षक अजय शर्मा के पर्यवेक्षण तथा उपशाखा मंत्री शिवप्रकाश यादव के सानिध्य में किया गया।
संगोष्ठी का हुआ विधिवत शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत
-
सहगीत
-
दीप प्रज्वलन
-
दीप मंत्र
-
सरस्वती वंदना
-
अतिथि परिचय
-
स्वागत भाषण
-
एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना
के साथ हुई।
विभिन्न सत्रों में हुए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श
-
द्वितीय सत्र: रंजु सुरोलिया ने संगठनात्मक परिचय एवं कार्य–पद्धति पर अपने विचार रखे।
-
तृतीय (खुला) सत्र: मीना शर्मा ने समस्या–समाधान, परिसंवाद एवं नवाचार पर विस्तृत चर्चा की।
संगोष्ठी में व्याख्याता पिंकू कुमावत, शिक्षिका हंसा पारीक, सुनीता सामोता, मंजू एचरा, सुनीता, मनोहर कंवर, सुम्मी पारीक, अंजना कुमावत सहित अनेक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को शिक्षा, संगठन और नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
