लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बालिकाओं को अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
उनियारा। रिपोर्ट – सत्यप्रकाश मयंक
महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उनियारा में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग, टोंक की सहायक निदेशक मैरिगंटन सोनी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
कार्यशाला में कक्षा 8 से 12वीं तक की सभी बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
महिला एवं बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
-
अरुणा शर्मा (पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र) ने
निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, शिक्षा सेतु, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना आदि के बारे में बताया। -
काउंसलर सविता गुर्जर ने
लाडो प्रोत्साहन योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली समझाई। -
नरेश मीणा (ब्लॉक सुपरवाइजर, उनियारा) ने
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणाम, तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। -
विधि काउंसलर विजय ज्योति (महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, उनियारा) ने
घरेलू हिंसा अधिनियम 2005,
कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 तथा
स्कूलों और संस्थानों में गठित आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गिरोठा, अध्यापिका कोनीका आदित्य, शकुंतला शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
