Home latest रामानंद आश्रम में सत्यानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

रामानंद आश्रम में सत्यानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ संपन्न

सीकर,लोसल(ओमप्रकाश सैनी)l यहां रामानंद आश्रम परमानंद धाम में सत्यानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई, इस मौके पर आश्रम में मंगलवार को समाधियों का श्रृंगार किया गया, इसके बाद हवन पूर्णाहुति व विशेष पूजा अर्चना की गई l शाम को महाआरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई l आश्रम के संत आकाशानंद गिरि के सानिध्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत बुधवार को आश्रम में भंडारा का आयोजन हुआ,जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने समाधियों के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया l परमानंद धाम में 4 फरवरी को विवेकानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर भी दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा l

शेखावाटी के प्रसिद्ध संत परमहंस बाबा परमानंद जी की पुण्यतिथि 12 फरवरी को आश्रम में धूमधाम से मनाई जाएगी, इस अवसर पर प्रातः 10 बजे परमहंस की झांकी सजाकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी,इसके बाद आश्रम में बाबा परमानंद की समाधि का विशेष श्रृंगार किया जाएगा l हवन, पूजन, शिव अर्चना सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे l शाम को महाआरती के पश्चात रात्रि को विशाल शास्त्रीय संगीत का आयोजन होगा, जिसमें आमंत्रित गायक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे अगले दिन 13 फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version