Home latest जिला कलेक्टर ने किये औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किये औचक निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली (नवीन शर्मा) जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने मंगलवार को कैमला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं रौसी में पुलिस चौकी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटांेंदा का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड, लैब, ओपीडी, लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, आधारभूत चिकित्सीय सूविधा, जांच उपकरणों की क्रियाशीलता आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में स्थित वार्डो में जाकर पीडित मरीजों का हाल चाल पूछा। साथ ही उनके परिजनों से अस्पताल में दिये जा रहे ईलाज, मूलभूत चिकित्सा सूविधाओं की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ पीएचसी में आए हुए रोगियों को समस्त जरूरी चिकित्सा सूविधाऐं मुहैया करवायें। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।


तत्पश्चात जिला कलेक्टर ने रौंसी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया व कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिये। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय पटोंदा के निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर को जाँचा एवं अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, उपखण्ड अधिकारी नादौती सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version