लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)|
उपखंड क्षेत्र अलीगढ़ में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा उनियारा के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव की कार्यवाही शिवजीलाल एवं लादूलाल चौधरी की देखरेख में की गई।
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव
बैठक की अध्यक्षता महावीर प्रसाद शर्मा ने की। चुनाव अधिकारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारी:
-
अध्यक्ष – राजेंद्र सिंह गौड़
-
मंत्री – ललित कुमार शर्मा
-
सभाध्यक्ष – रमेशचंद नामा
-
उप सभाध्यक्ष – ओमप्रकाश बैरवा एवं बनवारी लाल सैनी
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – राकेश कुमार शर्मा
-
पुरुष उपाध्यक्ष – मेघराज मीणा
-
महिला उपाध्यक्ष – माया सैनी
-
महिला मंत्री – सावित्री गौतम
-
कोषाध्यक्ष – कमलेश सैनी
कार्यकारिणी का गठन
चुनाव अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकारिणी में 18 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें से 7 सदस्य प्रदेश महासमिति के होंगे।
