Home latest राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल व खेल मंत्री नीरज...

राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल व खेल मंत्री नीरज पालीवाल का पटवार संघ ने किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द।(गौतमशर्मा) जिले के कुंवारिया तहसील परिसर पर शुक्रवार को राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल व जिला खेल मंत्री नीरज पालीवाल के तहसील परिसर पहुंचे जहां पर 10सूत्रीय मांगों को लेकर 12दिनों से पटवार संघ का धरना प्रदर्शन चल रहा था इस दौरान कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल ने कुंवारिया तहसील परिसर पर चल रहे धरने का निरीक्षण किया धरना स्थल पर कुंवारिया उप शाखा के अध्यक्ष सुनील मीणा व अन्य पटवारी गण धरने पर बैठे हुए पाए गए, जिला अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए की सभी पटवारी गण प्रदेश से प्राप्त निर्देशों का पूर्णतया कठोरता से पालन करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश के द्वारा जो भी सहयोग मांगा जाता है उसको सहयोग करेंगे।

कुंवारिया तहसील प्रभारी राजेश रेगर द्वारा बताया गया की कार्य बहिष्कार के दौरान पटवारी द्वारा कोई भी नामांतरण करन व ई-साइन नहीं किया जाए जिला खेल मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए की धरना स्थल पर सभी साथी अनिवार्य रूप से 11:30 बजे पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष व जिला खेल मंत्री का स्थानीय उप शाखा व कानूनगो हरलाल पूर्बिया,मोहनलाल तेली , लालू राम लोहार आदि ने स्वागत किया। इस दौरान कुंवारिया उपशाखा के अध्यक्ष सुनील मीणा, उपाध्यक्ष अनिल चोधरी, कोषाध्यक्ष स्वीटी शर्मा, भूरा लाल मीणा, पूनम मादरेचा,प्रियंका, रचना बैरवा, पुष्पा, प्रियंका पालीवाल,आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version