Home crime राजसमंद में जमीन विवाद पर जानलेवा हमला, पिता व दो पुत्र गिरफ्तार

राजसमंद में जमीन विवाद पर जानलेवा हमला, पिता व दो पुत्र गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 
राजसमंद। जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में नोगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। बड़े भाई और उनके दो पुत्रों द्वारा छोटे भाई और उसके परिवार पर लठ से जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जले सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को नोगामा गांव में जमीन और मकान बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। बड़े भाई मांगीलाल ने अपने दो पुत्र जयप्रकाश और घनश्याम के साथ मिलकर छोटे भाई राजेंद्र, उनकी पत्नी जमुना और उनके पिता शंकरलाल पर लाठियों से हमला किया। इस हमले में राजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई और जमुना के तीन दांत टूट गए।

शंकरलाल ने कांकरोली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की और कल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहाँ उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version