Home latest राजसमंद को मिला नया पुलिस कप्तान, हेमंत कलाल ने संभाला एसपी पद...

राजसमंद को मिला नया पुलिस कप्तान, हेमंत कलाल ने संभाला एसपी पद का कार्यभार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। राजसमंद जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।

एसपी कलाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version