Home latest स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 93वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 93वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक) जे.के. ऑर्गेनाइजेशन एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा उद्योगपति स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 93वीं जयंती के अवसर पर रक्तशाला, तीसरी चौपासनी रोड पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि स्व. हरिशंकर सिंघानिया सदैव मानव सेवा के प्रति समर्पित रहे, और उनकी स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

रक्तशाला की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल की टीम ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अस्पताल की तेज कंवर ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी रक्तदाताओं को जागरूक किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version