Home latest  हिन्दास कलां में बनेगा पक्षियों का सुरक्षित आश्रय, लोकार्पण

 हिन्दास कलां में बनेगा पक्षियों का सुरक्षित आश्रय, लोकार्पण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य और पक्षियों के घटते प्राकृतिक आवासों को देखते हुए ग्राम हिन्दास कलां में पक्षी संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। यहां पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी ठाकुर शैतान सिंह सोनीगरा द्वारा पक्षियों के लिए विशेष “पक्षी घर” का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण रविवार सुबह 9 बजे किया जाएगा।

यह पक्षी गृह न केवल पक्षियों के बैठने और घोंसला बनाने की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि पूरे वर्ष दाना-पानी की स्थायी व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल माना जा रहा है।

गर्मी में बढ़ते तापमान और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के बीच यह प्रयास पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से जीव-जंतुओं के संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में ये रहेंगे मौजूद

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में रामकुमार भूतड़ा मुख्य अतिथि, अभयसिंह भैंसड़ा अध्यक्ष तथा शिवप्रतापसिंह ईंडवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात श्री गोगाजी महाराज की सवामणी एवं प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस पहल को प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर हिन्दास कलां और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version