राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय ने किया  भव्य प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन 

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, रानीबाजार बीकानेर की ओर से आज प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसे प्रधानाचार्य डाॅ .उषा सारस्वत ने झंडा दिखा कर रवाना किया यह रैली रानीबाजार, चोपड़ा कटला , मालियों का मौहल्ला,,गौड सभा भवन,सहित आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक अभिभावकों को संस्कृत शिक्षा की ओर प्रेरित करना था।

रैली के दौरान छात्रों ने अपने हाथों से बनाए हुए फ्लेक्स, बैनर और तख्तियों के माध्यम से संस्कृत शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।प्रवेश प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक हरी राम वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर जाकर अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें संस्कृत विद्यालय में बच्चों के प्रवेश हेतु प्रेरित किया। रैली में म्यूजिक सिस्टम का संचालन प्राध्यापक दाऊ लाल साध द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया
शाला परिवार के समस्त शिक्षक साथियों द्वारा प्रवेशोत्सव रैली में संस्कृत विद्यालय के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here