लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिणजारी में सामाजिक विज्ञान बाल शोध मेला का आयोजन किया गया। यह मेला अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ सीताराम नावरिया ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के व्याख्याता किशन लाल कहार ने बताया कि मेले में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत शोध की विषय-वस्तु “बाजार और काम धंधे” पर आधारित रही। बच्चों ने अपने शोध में शिक्षण प्रक्रिया एवं समुदाय में किए गए साक्षात्कार आधारित अनुभवों को चार्ट, फोटो और वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर व्याख्याता गणेश विजय, तेजराम मीणा, राकेश सोयल, शारीरिक शिक्षक रमेश नागर, राजूलाल नायक और अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के उमाकांत, जगदीश मीणा, रामसहाय मीणा, प्रीतम नागर, सुनिता नागर सहित 50 शिक्षक और 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मेले का अवलोकन किया।
