Home latest पुलिस का विशेष अभियान यातायात नियमों के प्रति आमजन को किया जागरूक

पुलिस का विशेष अभियान यातायात नियमों के प्रति आमजन को किया जागरूक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवाददाता: राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर।
भरतपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया

गांधीगिरी से जागरूकता

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने गांधीगिरी का तरीका अपनाते हुए वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी

10 दिन तक चलेगा अभियान

यह विशेष अभियान आगामी 10 दिनों तक शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार संचालित किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा की अपील

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों में सुरक्षित यातायात की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version