Home latest प्रयागराज महाकुंभ स्नान को बसें रवाना

प्रयागराज महाकुंभ स्नान को बसें रवाना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— 25 से 31 जनवरी तक है यात्रा

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए शनिवार को जयपुर के करधनी क्षेत्र से दो बसें रवाना हुई। ये बसें पंडित शशि दाधीच के नेतृत्व में श्री कृष्णा यात्रा महिला मंडल जयपुर एवं निस्वार्थ सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा रवाना हुई।
महाकुंभ यात्रा के संबंध में विद्वान पंडित शशि दाधीच ने बताया कि ये यात्रा रामकुटिया के श्री श्री 1008 श्रीकृष्णदास जी महाराज एवं श्री श्री 1008 श्री अवधेश दास जी महाराज नंदपुरी स्वेज फार्म सोडाला के निर्देशन में जा रही है। ये यात्रा नेमीशारण्य, अयोध्या, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज कुंभ मेला स्नान और चित्रकूट की यात्रा रहेगी। यात्रा में जयपुर करधनी क्षेत्र, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर एवं महिला-पुरुष शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version