Home latest जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय...

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलेक्टर ने निष्पक्ष व निर्भीक रूप से मतदान करने की दिलाई शपथ

नव मतदाताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर, बीएलओ, स्वीप सदस्यों, कार्मिकों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भीलवाड़ा विनोद सेन । जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र के रूप में है । देश को सशक्त बनाने में लोकतंत्र का अहम योगदान है एवं बेहतर लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करना बहुत जरूरी है । मेहता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती से राष्ट्र मजबूत होगा इसलिए देश में नवमतदाताओं को स्वयं के वोट का महत्व समझना जरूरी है। इसी के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत नव मतदाताओं व आम मतदाताओं को जागरूक किया जाता है ।

निष्पक्ष व निर्भीक रूप से मतदान की दिलाई शपथ

जिला निर्वाचन अधिकारी  मेहता ने निष्पक्ष व निर्भीक रूप से मतदान करने, देश के लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखने व बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए निर्वाचन व मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नव मतदाता व आम मतदाता को बेहतर लोकतंत्र के लिए स्वयं के मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। नव मतदाताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर, बीएलओ, स्वीप सदस्यों, कार्मिकों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं को तिलक लगाकर, माला बनाकर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version