लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ (प्रियंका माहेश्वरी)। प्रतापगढ़ में रंग तेरस का पर्व आज पूरे शहर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार होली के 13 दिन बाद शोक होली के रूप में रंग तेरस मनाने की परंपरा है।
इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए इंदिरा कॉलोनी के निवासियों ने रंग तेरस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाए और पर्व की खुशियां साझा कीं।
रंगों की इस उमंग भरी बेला में लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश भी दिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने पारंपरिक तरीके से रंग तेरस मनाकर पुरानी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित किया।