लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW नीलम चौधरी और पुलिस निरीक्षक व सुपरविजन अधिकारी सीर कौर के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने शहर में गश्त के साथ जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। प्रभारी सुखदेव सिंह ने टीम को रॉल कॉल के माध्यम से उच्चाधिकारियों के आदेश और दिशा-निर्देशों से अवगत कराकर गश्त के लिए रवाना किया।
गश्त के दौरान प्रेम नगर पार्क और नेहरू पार्क क्षेत्र में आमजन, वरिष्ठ नागरिकों, मनरेगा कार्यकर्ता, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं पुलिस सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने की जानकारी भी साझा की गई।
टीम ने आमजन को आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया तथा नशे से संबंधित सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर की जानकारी भी साझा की। क्षेत्रवासियों से किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की भी अपील की गई।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा गश्त और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
