Home latest भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दादिया से पंचायत चुनाव का आगाज करेंगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दादिया से पंचायत चुनाव का आगाज करेंगे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीएम भजनलाल ने किया  स्वागत

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को साफा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

नितिन नवीन के जयपुर दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प समारोह’ में भी शामिल हुए।

वहीं, आज ही दादिया से पंचायत चुनाव अभियान का आगाज किया जाएगा। निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद अब पार्टी का फोकस पंचायत चुनावों पर है। दादिया में आयोजित कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी अभियान को गति देने की तैयारी है।

भाजपा की नजर अब पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा नेतृत्व के लिए दादिया का कार्यक्रम इसी रणनीति की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version