प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर महिलाओं को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं

0
108
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीएमएचओ डॉ गोस्वामी ने अभियान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की करी सराहना

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (पीएमएसएमए) के अवसर पर राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सांगानेर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी ने औचक निरीक्षण कर संस्थान पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना की तथा चिकित्सा टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी ने यह जानकारी देकर बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (पीएमएसएमए) अभियान प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को आयोजित किया जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस अवसर पर संस्थान पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रितेश कुमार चन्देल, नर्सिंग ऑफिसर अरविन्द कुमार जोशी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइज़र सुनील पाठक, लेखा सहायक रवि तंबोली सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाकर सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here