पौधारोपण से प्रकृति को सम्मान — एसडीएम सर्वेश शर्मा

0
346
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— हरियालो राजस्थान अभियान में पौधारोपण

नवीन कुमावत- ब्यूरो चीफ
किशनगढ़ रेनवाल। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम नई श्रीगोपाल गौशाला में आयोजित हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी सर्वेश शर्मा, तहसीलदार कोमल यादव, नायब तहसीलदार नीतू शर्मा एवं नगरपालिका ईओ सूर्यकांत शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने अगुवाई करते हुए पौधारोपण किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी सर्वेश शर्मा ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि गो सेवा और वृक्ष सेवा भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। प्रकृति को सम्मान देने के लिए पौधारोपण जरूरी है। रेनवाल तहसीलदार कोमल यादव ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ बनाने में हम सभी का सहयोग जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समय निकालकर पौधारोपण करना चाहिए।
गौरतलब है कि हरियालो राजस्थान अभियान में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिकों द्वारा गौपाल गौशाला, तहसील के सामने सरकारी स्कूल का खेल मैदान, राजकीय महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झामावाली स्कूल सहित स्वायत्त शासन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग द्वारा पीपल, पीपल, गूलर, नीम, बिल्व पत्र, शीशम, सहजन आदि के करीब 50 हजार पौधे लगाए गए।


इस दौरान तहसीलदार कोमल यादव, सीडीपीओ मधु दुबे, नायब तहसीलदार नीतु शर्मा, सीबीईओ जगदीश प्रसाद मीणा, गौशाला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, छीतरमल वर्मा कार्यवाहक प्रधानाचार्य मारवाड़ी रिलीफ स्कुल, शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा, व्याख्याता पिंकू कुमारी, पार्षद कजोड़मल रैगर, पवन उज्जवल, पार्षद शंकर सोनी, पार्षद मुकेश कुमावत, गोपाल अजमेरा, जानकी शर्मा, कमल मिश्रा, कैलाश जांगिड़, हरिसिंह जाट, मुकेश बड़बड़वाल, विनोद सिंह खंगारोत, सुनील कुमावत, दिपक दाधिच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगाकर्मी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here