लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (विनोद सेन)। शहर के पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी के कार्यकाल के विधायक मद की दिव्यांग जन स्कूटी का वितरण कार्यक्रम करवाचौथ के पावन अवसर पर अजमेर रोड स्थित विनोद टीवीएस शोरूम पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवस्थी द्वारा चार महिला दिव्यांग सहित कुल 16 दिव्यांग जनों को स्कूटी वितरित की गई। अवस्थी ने अपने हाथों से स्कूटी की चाबी व हेलमेट देकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज करवाचौथ के पावन पर्व पर इस तरह के सेवा कार्यक्रम का आयोजन आत्मसंतुष्टि प्रदान कर रहा है। जन सेवा ही उनके जीवन का ध्येय रहा है और आज भी वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति मुकेश शर्मा, कैलाश खटीक, यशवर्धन सैन, उदय कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
