Home latest पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उनियारा के चुनाव

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उनियारा के चुनाव

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखण्ड उनियारा के पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा उनियारा के चुनाव ग्राम पंचायत अलीगढ़ परिसर में आयोजित किए गए | चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार जैन व देवनारायण गुर्जर ने बताया की पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा उनियारा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ललित धाकड़ और महिपाल मीना ने आवेदन किया गया| ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दोनों के मध्य वोटिंग करवाई गई| जिसमे ललित धाकड़ 19 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी महिपाल मीना को 18 वोट मिले| प्रतिद्वंदी महिपाल मीणा कों शिकस्त देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ललित धाकड़ ने 1 वोट से जीत दर्ज की इस पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया । महामंत्री पद पर महावीर प्रसाद मीना को निर्विरोध चुना गया।इस अवसर पर पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के मंत्रालयिक कर्मचारी प्रदीप जैन (सहा. प्रशासनिक अधिकारी), ओम प्रकाश धाकड़, मुकुट बिहारी धाकड़, लोकेश शर्मा, नन्दकिशोर सेनी, मुकेश चैधरी, रामलाल बैरखा, राजू, कविता शर्मा, कर्मा मीणा, सुमन यादव, दिनेश गौतम, रामकिशोर मैनी, देवनारायण गुर्जर सहित मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version