पीएम मोदी ने घटनास्थल का जायजा लिया अधिकारियों से की बातचीत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सवेरे अहमदाबाद पहुंचे ,उन्होंने अहमदाबाद पहुंचकर विमान हादसे के घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
इससे पहले वह उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था। मोदी ने इस दौरान अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें वहां पर प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की भरपूर मदद करने के निर्देश दिए पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा इतना विभत्स है कि इसके बारे में शब्द भी कम पड़ रहे हैं ।