Home latest देवराज इंद्र के इशारे पर मेघों ने ढ़ाई घंटे तक खेला ट्वेन्टी...

देवराज इंद्र के इशारे पर मेघों ने ढ़ाई घंटे तक खेला ट्वेन्टी ट्वेन्टी 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कई गांवों में निचली बस्तियां हुई जलमग्न,ताल तलैया छलके,धरती पुत्रों के खिले चेहरे…..

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन,अजमेर। उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत समेत देहात में बदले मौसम के बीच सवेरे 6 बजे से साढ़े 8 बजे तक लगातार ढ़ाई घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात से जहां कई गांवों में निचली बस्तियां जलमग्न हो गई। ताल तलैया में पानी की बंपर आवक हो रही हैं,तो कई ताल तलैया छलक पड़े। मूसलाधार बारिश के कारण जहां धरती पुत्रो के चेहरे खिल उठे। लेकिन मूसलाधार बारिश के बावजूद उमस बरकरार रहने के चलते आमजन पसीने से तरबतर हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात साढ़े 9 बजे बाद अचानक आसमान में बादलों की हलचल बढ़ी और रिमझिम का दौर शुरू हुआ। रिमझिम का यह दौर करीब 2 घंटे तक चला।

इसके बाद सवेरे साढ़े 5 बजे से पुनः रिमझिम का दौर शुरू हुआ और यह रिमझिम का दौर सुबह 6 बजे तेज मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गया और तेज मूसलाधार बरसात का यह दौर सुबह साढ़े 8 बजे तक तक ढाई घंटे अनवरत चला। जिसके चलते जहां उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात के फतेहपुरा,रामपुरा डाबला,बुधवाड़ा,कालेसरा समेत कई गांवो में निचली बस्तियां जलमग्न हो गई। वहीं ताल तलैया में पानी की बंपर आवक होने से कई लाल तलैया छलक पड़े तो कई लबालब होकर छलकने को आतुर है।

उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में हुई बंपर बरसात की बदौलत जहां किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी जा रही है। वही पहली तेज मूसलाधार बरसात के बाद बत्ती गुल हो गई और उमस ने कोढ़ में खाज का काम करते हुए आमजन को पसीने से तरबतर कर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version