Home latest “जनसेवा और पर्यावरण को समर्पित मदन राठौड़ का जन्मोत्सव”

“जनसेवा और पर्यावरण को समर्पित मदन राठौड़ का जन्मोत्सव”

0

अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ

सुमेरपुर | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का 71वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया।

तखतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार घांची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा के रूप में समर्पित किया।

गौशाला में गायों  की सेवा

गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं, तो वहीं झमाझम बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं ने 71 पौधे लगाकर इस विशेष दिन को हरित संदेश के साथ मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साही भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, दिनेश कुमावत, भैराराम मीणा, मुकेश सुथार, वीणा रावल, रमेश कुमार, खेताराम सुथार, गजेंद्र सिंह, पार्षद जगदीश कुमार, पार्षद लक्ष्मण कुमार घांची, इंद्र कुमार, पिंटू परिहार, सोताराम चौधरी, वदाराम घांची, नरेश परिहार, सुमित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राठौर ने लिया जन सेवा का संकल्प

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राठौड़ के प्रेरणास्पद जनसेवा पथ पर चलते हुए पार्टी को संगठन से सेवा तक मजबूत बनाया जाएगा।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version