Home latest गोचर भूमि पर कब्जा कर अफीम की खेती करने वाला काश्तकार गिरफ्तार

गोचर भूमि पर कब्जा कर अफीम की खेती करने वाला काश्तकार गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़।झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने गोचर भूमि पर कब्जा कर अफीम की खेती करने वाले काश्तकार को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने खेत में खड़ी अफीम के 22 क्विंटल पौधों को जब्त कर मामले में अनुसंधान शुरू किया है।

पुलिस ने बताया कि काश्तकार के द्वारा नियत स्थान पर अफीम की खेती न कर गोचर भूमि पर कब्जा जमा अफीम की खेती की जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने नारकोटिक्स विभाग को भी मामले से अवगत कराया है। वहीं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में थाना स्तर पर कई टीमों का गठन कर सभी एसएचओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के परपति गांव में गोचर भूमि पर अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार व पटवारी को बुलाकर जमीन की पैमाइश करवाई गई। उन्होंने बताया कि मौके पर आरोपी के द्वारा अफीम की फसल को खुद का होना बताया गया।. इसके बाद मामले में आरोपी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर खेत में लगे अफीम के 2230 किलोग्राम पौधों को जब्त किया गया। अमित कुमार ने बताया कि अफीम काश्तकार के पास नियमानुसार अफीम काश्तकारी का पट्टा मौजूद है। लेकिन काश्तकार के द्वारा अफीम की खेती तय स्थान पर नहीं की जा रही थी। इसके लिए नारकोटिक्स विभाग को सूचना देकर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version