लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल): पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज ने सिख संप्रदाय के 10वें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए गुरुद्वारा सिंधु नगर में वीर बाल दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज अध्यक्ष मदान गोपाल कालरा ने कहा कि धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अमर है। उनका त्याग साहस, सत्य और धर्म की रक्षा का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्ररक्षा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर ज्ञानी जी ने अरदास कर देश और धर्म के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में प्रदीप मेहता, चिमन खेत्रपाल, प्रवीण अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, राजेश भारद्वाज, दिवाकर खुराना सहित कई समाज बंधु, माताएँ और बहनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
