लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां : पादूखुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और अन्य निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा की ओर से श्रीकृष्णभोग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिससे उत्साह और उल्लास का माहौल बना।
पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, गोविंद करण डांगा और अनिल डांगा ने बच्चों को स्वयं घेवर और कतली परोसकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
सोहनलाल परासरिया ने बताया कि यह आयोजन मिड-डे मील योजना के अंतर्गत भामाशाह सहयोग से किया गया, जिसमें दानदाता द्वारा विशेष भोजन की व्यवस्था की जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाराम लटियाल ने डांगा परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि परिवार का योगदान विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक विकास में सराहनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग भी रहा।