लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
150 पौधे लगाए
विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प, लगाए गए पौधों की कराई गई जियो-टैगिंग
उनियारा। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, खातोली में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 150 पौधे लगाए गए। पौधारोपण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कार्यरत कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधुसूदन जांगिड़ ने बताया कि पौधारोपण के लिए विद्यालय परिसर में पहले से गड्ढे तैयार करवाए गए। इनमें पर्याप्त खाद और उपजाऊ मिट्टी डालने के बाद विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए गए।
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
पौधों की कराई गई जियो-टैगिंग
विद्यालय कार्मिकों ने राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग भी की। विद्यालय प्रशासन ने इसे हरियालो राजस्थान पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष रामसिंह मीणा, व्याख्याता चांदमल बैरवा, धनराज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद मीणा, रूपसिंह मीणा, मोहन लाल नागर, देवेंद्र कुमार शर्मा, सत्यनारायण मीणा, सुरभी शर्मा, मंजूबाई मीणा, आरती कुमावत, वरिष्ठ सहायक मस्तराम मीणा, प्रयोगशाला सहायक अमर सिंह मीणा, दीपक कुमार महावर, रामकिशन सैनी, नेहा आलम, अशोक कुमार, ओमसिंह सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा