Home latest पानी नहीं आने से क्षेत्र वासियों में आक्रोश महिलाओ ने किया प्रदर्शन

पानी नहीं आने से क्षेत्र वासियों में आक्रोश महिलाओ ने किया प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ

सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में पानी की समस्याओं को लेकर महिलाएं जलदाय विभाग के कार्यालय पर पहुंची ओर घेराव किया। आबू रोड के समीपवर्ती मूंगथला गांव में लंबे समय से पानी की समस्या नहीं हुई है समाधान नहीं होने पर.पानी की समस्या से परेशान महिलाएं आज जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंची।   जलदाय विभाग के कार्यालय का महिलाओं ने घेराव किया। घेराव की सूचना पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे व महिलाओं ने समस्या से अधिकारी को अवगत करवाया। मौजूद अधिकारियों ने समस्या को लेकर कार्यवाही करने और समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि समाधान नहीं होने पर महिलाओ ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version