पलाई में रात्रि चौपाल, एसडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को लगाई फटकार

0
326
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) — उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में पंचायत भवन के सभागार में उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का आयोजन उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल, पंचायत प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना के अभाव में गांव के केवल कुछ ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने चौपाल में जन समस्याओं को लेकर ग्राम विकास अधिकारी रमेश प्रजापत को खरी-खोटी सुनाई।

एसडीओ की फटकार और निर्देश

ग्रामीणों की शिकायतों पर समाधान नहीं होने के मामले में एसडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और विकास अधिकारी शंकर लाल को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

  • बस स्टैंड से तेजाजी होकर बोलसती ट्यूबवेल व NH-148D तक अवरुद्ध रास्ते का अतिक्रमण हटाना

  • सरकारी स्कूल के पीछे सीसी रोड और नाली निर्माण

  • पलाई में बड़ा उच्च जलाशय निर्माण

  • मैन पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन हटाना

  • बस स्टैंड के पास वॉल्व लगाना

  • खेल मैदान से 33/11 बिजली के पोल हटाना

  • नकारा सरकारी भवनों को ध्वस्त कर स्कूल में शिफ्ट करना

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं और IPD सेवाएं शुरू करना

इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, और सीसी रोड निर्माण की भी मांग की गई।

उपस्थित अधिकारी

कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, सीडीपीओ गरिमा शर्मा, पटवारी अपूर्व माथुर, पंचायत प्रशासक लादूलाल रैगर, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, चिकित्साधिकारी डॉ. भवानी मीना, जलदाय विभाग के जेईएन बलराम मीना, विद्युत निगम के जेईएन दिनेश मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here