Home latest पान मैथी व मसाला प्रसंस्करण पर जिला स्तरीय कार्यशाला कल

पान मैथी व मसाला प्रसंस्करण पर जिला स्तरीय कार्यशाला कल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नागौर। राज्य सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) नीति के तहत नागौर जिले में चयनित पान मैथी और मसाला प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार, 15 मार्च को प्रातः 11 बजे टाउनहॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र नागौर के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ जारी की गई है, जो 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी। इस नीति के तहत नागौर जिले के लिए पान मैथी और मसाला प्रसंस्करण को ओडीओपी उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और किसानों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और विपणन क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि नागौर के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

कार्यशाला में नागौर जिले के मसाला और पान मैथी की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग तथा पैकेजिंग से जुड़े उद्यमी और किसान भाग लेंगे। इस दौरान उद्यमियों द्वारा अपने ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

महाप्रबंधक सांगवा ने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत किसी भी प्रकार का लाभ केवल पंजीकृत इकाइयों को ही मिलेगा। इच्छुक इकाइयां एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध ओडीओपी एप्लीकेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी भरकर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।

कार्यशाला में कृषि विषय विशेषज्ञ किसानों और उद्यमियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देंगे। इससे किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जिले में कृषि आधारित उद्योगों के विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version