Home latest पालीवाल ब्राह्मण समाज के पंचों से सताए तीन लोगों ने मांगी इच्छा...

पालीवाल ब्राह्मण समाज के पंचों से सताए तीन लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

संवाददाता – जोधपुर

जोधपुर जिले में सामाजिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पालीवाल ब्राह्मण समाज के तीन व्यक्तियों ने समाज के पंचों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के समक्ष इच्छा मृत्यु की मांग की है।

समाज में विवाह को लेकर विवाद

मामले के अनुसार पालीवाल ब्राह्मण समाज के तीन युवकों ने ब्राह्मण समाज में ही विवाह किया था।
लेकिन समाज के पंचों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और उन पर भारी जुर्माना लगाने के साथ उन्हें समाज से बाहर कर दिया।

प्रताड़ना के बाद इच्छा मृत्यु की मांग

  • लोलावास निवासी राजाराम

  • काकेलाव निवासी दलाराम

  • खींवसर निवासी जेठाराम

इन तीनों ने सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु अग्रवाल के समक्ष पेश होकर इच्छा मृत्यु की मांग की।

मुकदमे और न्यायालय की शरण

पीड़ितों ने बताया कि वे पहले ही लूणी और डांगियावास थाने में मुकदमे दर्ज करवा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में भी रिट याचिका दायर कर रखी है।

प्रशासन की भूमिका

अब सवाल यह है कि जिला प्रशासन और न्यायपालिका इस गंभीर सामाजिक मामले पर क्या कदम उठाएंगे। फिलहाल तीनों पीड़ित अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version