Home latest पागल कुत्ते का आतंक, दो लोगों पर हमला

पागल कुत्ते का आतंक, दो लोगों पर हमला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर।
पादूकलां गांव में एक पागल कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। मंगलवार को कुत्ते ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

दो लोग हुए घायल

ग्रामीणों के अनुसार, कुत्ते ने चलते-फिरते दो लोगों को काट खाया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

गांव में भय का माहौल

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण खासतौर पर छोटे बच्चे दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि गांव में निकलना अब डर के बिना संभव नहीं है।

सरपंच ने दिए कार्रवाई के आदेश

घटना की जानकारी मिलने पर पादूकलां सरपंच ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पागल कुत्ते को पकड़ने के आदेश दिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version