Home latest पादूकलां के मनीष गोरा ने राजस्थान में हासिल की 15वीं रैंक

पादूकलां के मनीष गोरा ने राजस्थान में हासिल की 15वीं रैंक

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

पादूकलां: कस्बे के किसान पुत्र मनीष गोरा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पशुधन सहायक परीक्षा में पूरे राजस्थान में 15वीं रैंक प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। मनीष की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने मनीष का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

ज्योतिबाल मंदिर स्कूल के संस्था प्रधान श्रवणराम जोशी ने फोन पर बधाई देते हुए कहा कि मनीष की सफलता समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम है। मित्रों और शुभचिंतकों ने मनीष को “गांव का गौरव” बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मनीष की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भी अपार प्रतिभा छिपी हुई है, बस जरूरत है मेहनत और आत्मविश्वास की। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अब गांव के अन्य युवा भी सरकारी सेवाओं में चयन का लक्ष्य लेकर तैयारी में जुट गए हैं।

गांव के बुजुर्गों और शिक्षकों ने कहा कि मनीष ने अपने परिश्रम से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है, और उनकी यह उपलब्धि आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version