Home crime स्कूली छात्रा निशा बैरवा रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा...

स्कूली छात्रा निशा बैरवा रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर/बस्सी। जयपुर जिले की बस्सी तहसील के ग्राम किशनपुरा कचोलिया निवासी 18 वर्षीय निशा बैरवा पुत्री महेंद्र बैरवा  17 जून की शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना बताए निकल गई और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों के अनुसार निशा मानसिक रूप से कुछ कमजोर है। वह घर से सलवार-कुर्ता पहनकर निकली थी तथा अपने साथ कुछ अतिरिक्त कपड़े भी लेकर गई थी। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच, रंग गेहुँआ है। निशा ग्यारहवीं कक्षा के स्टूडेंट है।

पिता महेंद्र बैरवा ने बताया कि निशा घर से अपने मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार वह बस्सी के कल्याणगंज क्षेत्र से लापता हो गई। युवती के चचेरे भाई राहुल बैरवा ने 19 जून 2026 को बस्सी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा उसकी तलाश के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं।

युवती के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। घर में माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी निशा बैरवा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने, विशेष रूप से बस्सी थाना पुलिस को सूचना दें।

परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी बेटी जल्द सकुशल घर लौट आए और प्रशासन भी उसकी तलाश में तेजी लाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version