Home latest प्रतिदिन योग करें, निरोग रहें और बीमारियों से बचें: विधायक गोपाल खंडेलवाल

प्रतिदिन योग करें, निरोग रहें और बीमारियों से बचें: विधायक गोपाल खंडेलवाल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच योगमय हुआ मांडलगढ़ का 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

मांडलगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजन ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

आयुर्वेद विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार वर्मा एवं योग प्रशिक्षक विकास सोनी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और हास्यासन का अभ्यास किया। बांसुरी, हारमोनियम और ढोलक पर बज रहे देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को योगमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का आह्वान किया।

योग प्रदर्शन में मोनिका बदलानी, कुनाल टेलानी, याशी खत्री और दुर्गेश सोनी ने योग क्रियाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी जीनगर, पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, अशोक जीनगर, मनोज सनाढ्य, जमनालाल सेन, पवनेश ओस्तवाल, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, लादूलाल खटीक, कनिष्ठ आयुर्वेद नर्स सुनीता बैरागी, रजनी बदलानी, राजकुमार व्यास, प्रकाश चादनानी, योगेश वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version