लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर-5, सीकर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमी नीतू शर्मा की प्रेरणा एवं प्लांट्स प्लेनेट नर्सरी के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विमला कुमारी, रंजू कुमारी, विमल कुमार शर्मा, मंजू उपाध्याय और इंदु सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि स्थानीय अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्लांट्स प्लेनेट नर्सरी के सहयोगी मुकेश कुमार कुमावत ने विद्यालय को निःशुल्क छायादार एवं सजावटी पौधे भेंट किए, जबकि विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पौधारोपण के लिए आकर्षक गमले उपलब्ध कराए।
विद्यालय प्रशासन ने नीतू शर्मा, मुकेश कुमार कुमावत और सभी सहयोगी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
